Priyanka Chopra: बीच कॉन्सर्ट फीमेल फैन ने निक जोनस पर फेंका अंडरगारमेंट, गुस्साई प्रियंका ने दिया ऐसा जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच बॉन्डिंग कितनी जबरदस्त है, इसका पता इनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही चल जाता है। चाहे कोई इंडियन फेस्टिवल हो या फिर कोई इवेंट, ये दोनों हमेशा अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा देते हैं। हाल ही में निक के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसे देख लोग कह रहे हैं कि ये तो टिपिकल बीवी है....।

निक की फैन ने की शर्मनाक हरकत

हुआ ये कि निक जोनस के कॉन्सर्ट पर  एक फीमेल फैन निक के कॉन्सर्ट में अंडर गारमेंट फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन तभी प्रियंका उन्हें देख लेती हैं और फिर 'बीवी' वाली कुछ ऐसी हरकत कर डालती हैं कि वो फीमेल फैन भी शॉक्ड रह जाती है। दरअसल, जब फीमेल फैन निक पर अपना अंडरगार्मेंट फेक रही होती है, तभी प्रियंका देख लेती हैं और उसके हाथ से वो ब्रा लेकर अपने कंधे पर रखकर चल देती हैं।  

प्रियंका ने किया कुछ ऐसा

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। किसी का कहना है कि प्रियंका ने इंडिया छोड़ दिया लेकिन एक टिपिकल इंडियन बीवी की तरह ही बिहेव कर रही हैं। तो किसी का कहना है कि प्रियंका भी दूसरी बीवियों की तरह अपने पति के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं। बता दें कि निक एक अमेरिकी सिंगर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। प्रियंका अपने पति के लगभग सारे कॉन्सर्ट्स में जाती हैं।

हाल ही में दिखाया मालती का चेहरा

पिछले साल ही ये कपल सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बना। इनके घर बेटी मालती का जन्म हुआ। एक साल तक बेटी का चेहरा छुपाना के बाद कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बेटी की पहली झलक दिखाई है। इससे पहले वो इमोजी लगाकर अपनी लाडली की फोटोज शेयर करती थीं। मालती एकदम निक जैसी दिखती है और बेहद ही क्यूट हैं। 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 735295
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.