गांव तरौली में श्री स्वामी बाबा का लख्खी मेला हुआ शुरु

गांव तरौली में श्री स्वामी बाबा का लख्खी मेला हुआ शुरु
   तरौली (मथुरा) । विकास खण्ड चौमुहां के गांव तरौली में लगने वाला पंच दिवसीय श्री स्वामी बाबा का लख्खी मेला देवोत्थान एकादशी  से प्रारम्भ हो गया, मेले का शुभारंभ फीता काटकर केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने किया, मेले में दूरदराज से श्रद्वालु आने लगे है, पांच दिन तक चलने वाला यह लक्खी मेला देवोत्थान प्रारम्भ हो गया है, जो पूर्णिमा तक चलेगा, सोमवार व मंगलवार को मेला अपने पूरे शबाब पर होगा।
   पांच दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालु दूरदूराज से आने लगे हैं, श्री स्वामी बाबा मंदिर के निकट बने दैवीय तारक कुंड में स्नान कर मंदिर में दर्शन कर पुण्य लाभ लेने के लिये श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिल रहा है, मंदिर के पुजारी होती लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दैवीय तारक कुंड में स्नान करने से असाध्य चर्म रोग व कुष्ठ रोग दूर हो जाते हैं, शिव पुराण के अनुसार इस तारक कुंड में भगवान शिव पुत्र कार्तिकेय ने दैत्यराज तारकासुर का वध किया था, तभी से भगवान कार्तिकेय की श्री स्वामी बाब के रूप में पूजा की जाती है । 
  ऐसी मान्यता है कि श्री स्वामीबाबा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाले हैं, उन्ही के प्रताप से कुंड में स्स्रान करने पर पुराने से पुराने त्वचा से सम्बंधित रोग दूर हो जाते हैं, मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रधान मूलचंद सिसौदिया ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में 23 व 24 नवम्बर को दो दिवसीय कुस्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमे दूर दूर से आने वाले  पहलवान अपने-अपने दांव पेंच दिखाकर मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2109690
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.