पूर्व विधायक के बेटे सहित तीन कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व विधायक के बेटे सहित तीन कांग्रेस में हुए शामिल 
   मथुरा । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीमति प्रियंका गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर आज मथुरा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के प्रयास से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव जनाब तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा पूर्व विधायक हुकुमचंद तिवारी के बेटे राष्ट्रीय लोक दल मथुरा महानगर के पूर्व अध्यक्ष आदित्य तिवारी एडवोकेट, भाजपा नेता बलबीर सिंह धनगर प्रधान और आम आदमी पार्टी की श्रीमती रूपा लवानिया को कांग्रेस का पटका पहना कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, अप्रतिम सक्सेना, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रदीप सागर, विपुल पाठक, जिलानी कादरी, रमेश कश्यप, बनवारी चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, राजा गौतम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854382
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.