
ठाकुर द्वारकाधीश को आर्पित सेवा में जुटेंगे देशभर के मंगलाथी
ठाकुर द्वारकाधीश को आर्पित सेवा में जुटेंगे देशभर के मंगलाथी
-इस बार आमों से सजाए जाएंगे राजाधिराज, यमुना जी को उढाएंगे चुनरी
मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश की सेवा के लिए शुरू किये गये प्रवकल्प का एक वर्ष पूरा होने पर श्री द्वारिकाधीश मंशा प्रसादी सेवा मण्डल इस अवसर को धूमधाम से मनाएगा। इसके तहत आम मनोरथ का आयेाजन होगा। साथ ही शोभा यात्रा निकाली जाएगी, यमुना मनोरथ पर्व चुनरी उढाकर किया जाएगा। एक साल पहले श्री द्वारिकाधीश मंशा प्रसादी सेवा मण्डल ग्रुप की शुरुआत हुई थी, प्रतिदिन ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में एक किलो प्रसादी का वितरण किया जाता रहा है।
सभी त्योहारों और उत्सवों पर भी ग्रुप के द्वारा विभिन्न प्रसादी व भण्डारों का आयोजन भी किया जाता है। इसी के साथ ग्रुप के द्वारा अन्य सामाजिक कार्य अनाथालय में बच्चों को समय समय पर विभिन्न सामग्री उपलब्ध कराना व असहाय व निर्धन बच्चों की स्कूल फीस व पढ़ाई की सामग्री आदि की व्यवस्था ग्रुप के द्वारा की जा चुकी है। इन सभी सेवाओं को चलते हुए ए िवर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा काकरौली नरेश गोस्वामी.108 वागीश कुमार महाराज के षष्टी पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य फूल बंगला एवं आम मनोरथ तथा यमुना जी का चुनरी मनोरथ व छप्पन भोग आदि कार्यक्रम का संकल्प लिया गया है। जिसमें पूरे देश से जुड़े मंगलाथी अपनी सेवा दे रहे हैं। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमने एक एडमिन टीम गठित की है जो इस कार्यक्रम की तैयारियों में लगी हुई है।
इस संकल्प को पूरा करने के लिए युवा समाज सेवी सौरभ वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रदीप सोनी, वीना आंटी, एससी. पथौरी, भूपेन्द्र गौतम, महेश खण्डेलवाल, संदीप अग्रवाल, लवकेश गोला, राजीव वर्मा, पीयूष गर्ग, किशन पंडित, उमेश भदौरिया आदि सदस्यंों को जिम्मेदारी दी गई है। यह कार्यक्रम 31 मई को प्रातः सात बजे से प्रारम्भ होगा। शोभायात्रा बाऊजी मन्दिर चौक बाजार से असुकुण्डा घाट के लिए प्रस्थान करेगी। यहां यमुना पूजन, चुनरी मनोरथ व छप्पन भोग के दर्शन प्रातः 10 बजे से किया जायेगा, व सायं पांचव बजे से ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में फूल बंगला एवं आम मनोरथ के दर्शन होंगे। सभी दर्शनार्थियों से निवेदन है कि दर्शनों का लाभ लें। सभी जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सिद्धाम सिंह की है।