गौ वध पर बने सख्त नियम, मिले उम्र कैद की सजा-अभिषेक वर्मा

गौ वध पर बने सख्त नियम, मिले उम्र कैद की सजा-अभिषेक वर्मा
   मथुरा । केन्द्र कीं एनडीए गठबंधन सरकार में घटक दल शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के राष्ट्रीय समन्वयक गुरुवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये। डा. अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है। बस यही सनातन संस्कृति है। सनातन धर्म में सभी जाति, धर्म और संस्कृति समायोजित हैं। सनातन में सभी जातियों का समावेश है। आज भाजपा और शिवसेना की सरकार मिलकर गौ संवर्धन पर कार्य कर रही है। 
   गौहत्या के सवाल पर वर्मा ने कहा कि गौ हत्या करने वालों को उम्रकैद की सजा होनी चाहिए। यमुना के शुद्धिकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार यमुना शुद्धिकरण पर चिंतित है और पहले से व्यवस्था में बदलाव भी आया है और आगे भी सरकार मां यमुना को निर्मल बनाने के लिए विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को नदियों को निर्मल, अविरल बनाने की योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी सरकार द्वारा दिए गए हैं। सरकार के साथ साथ जनता का भी सहयोग यमुना को शुद्ध एवं निर्मल बनाने में चाहिए तभी नदियों का शुद्धिकरण हो पाएगा। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के प्रयास भी जारी हैं। जल्द ही सरकार को कदम उठाना चाहिए। बुधवार को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, मथुरा में आयोजित गौमय कला प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310137
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.