मुडिया मेला : खाद्य विभाग ने दिखाई सक्रियता, दुकानों से लिये नमूने

मुडिया मेला : खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिखाई सक्रियता, दुकानों से लिये नमूने
   मथुरा। मुंडिया मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी गोवर्धन और आसपास के क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। दुकानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
   सहायक आयुक्त (खाद्य), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व मे जनपद में आगामी मुड़िया मेला के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु गोवर्धन क्षेत्र से सौंफ, ग्रीन चिली सॉस, सरसों का तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल, अरहर दाल व मूंग दाल का एक एक नमूना, छाता क्षेत्र से बेसन, चीनी व भुना चना का एक एक नमूना, जन्मभूमि के पास से मिश्रित दूध व बद्री नगर मथुरा से मिश्रित दूध व वेज बिरयानी का एक एक नमूना, इण्डस्ट्रियल एरिया साइट बी, मथुरा से टोमेटो कैचप व ग्रीन चिली सॉस का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। 
   अभियान में कुल 14 नमूने संग्रहित किये गए। उक्त संग्रहित खाद्य नमूनें विश्लेषण हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सचल दल में जितेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, भरत सिंह तथा मोहर सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061004
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.