विप्र कल्याण बोर्ड की उठी मांग, ब्राह्मणों की समस्याओं पर हुआ चिंतन

विप्र कल्याण बोर्ड की उठी मांग, ब्राह्मणों की समस्याओं पर हुआ चिंतन
मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का प्रांतीय अधिवेशन अद्वैत भट्ट मंदिर निकट प्राचीन मदन मोहन मंदिर वृंदावन में आयोजित हुआ। मथुरा वृंदावन की लोकप्रिय विधायक श्रीकांत शर्मा ने किया दीप प्रज्वलन, अधिवेशन को संबोधित करते हुए विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा ब्राह्मण समाज की रीढ है। ब्राह्मण के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती, प्रदेश के प्रत्येक जनपद से आए सभी जिला अध्यक्ष, मंत्री अपनी समस्याओं ने लिख कर दें उनका निराकरण प्रदेश स्तर से किया जाएगा। 
   उन्होंने विप्र कल्याण की बोर्ड की मांग को उचित बताया और कहा इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज ने कहा आज ब्राह्मण अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। सैकड़ो लोकसभा सीटों पर जो आरक्षित सीट हैं और विधानसभा की 1000 से अधिक विधानसभा सीटों पर सबसे अधिक सीटों पर ब्राह्मण वोट तो दे सकता है। लेकिन अपनी पसंद का प्रत्याशी नहीं चुन सकता है। 
  प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा ने कहा ब्राह्मण अब जाग चुका है। जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत एवं महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनुराधा शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ मधु भारद्वाज ने कहा यह प्रांतीय अधिवेशन अपने आप में अलौकिक है। कॉरिडोर बनाने से पहले गोस्वामी समाज के साथ वार्ता करनी चाहिए तथा सहमति के द्वारा ही इसका निराकरण किया जाना चाहिए।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 854314
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.