दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किए ब्रज के मंदिरों में दर्शन

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने किए ब्रज के मंदिरों में दर्शन
  मथुरा । शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा दौरे पर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार की सुबह वृंदावन पहुंच कर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। सीएम बनने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर आईं रेखा गुप्ता पूरे भक्ति भाव में नजर आईं, इससे पहले शनिवार शाम को उन्होंने गोवर्धन पहुंच कर वहां की सात कोस की पैदल परिक्रमा की थी और दानघाटी मंदिर में दर्शन किये थे । 
  बांके बिहारी मंदिर पहुंच पति के साथ देहरी पूजन किया, इसके बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले वह दर्शन करने के लिए कटघरा में पहुंच गईं, जहां से उन्होंने बांके बिहारी जी को निहारा, मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी जी के समक्ष रोली से स्वस्तिक बनाया और इत्र लगाया। इसके बाद भगवान को भोग और बांसुरी अर्पित की।
    दर्शन करने के बाद मंदिर के पुजारियों ने उनको भगवान का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शादी की सालगिरह पर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश में खुशहाली रहे इसके लिए भगवान बांके बिहारी जी से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने यमुना शुद्धिकरण पर कहा इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310481
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.