श्रीअन्न जन जागरण अभियान के तहत भाजपा ने निकाली रैली 

श्रीअन्न जन जागरण अभियान के तहत भाजपा ने निकाली रैली 
-भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने रैली का उद्घाटन करते हुए किया आव्हान
      मथुरा । विकास खंड राया के गांव लोगाढ़ में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन और जिला उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक डा0 नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक हुई जिसमें प्राकृतिक खेती करने के विषय में जागरूक किया गया, रविवार को विकास खंड राया के गांव लोहागढ़ में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित कर सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न के विषय में जन जागरूक किया गया । 
   कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा की जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चरन सिंह जादौन ने किया, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में हो रही भयंकर बीमारियों जैसे कैंसर सहित अन्य घातक बीमारियां जन्म ले रही हैं, उससे बचाव के लिए हमें प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए, साथ ही उन्होंने श्रीअन्न जनजागरण अभियान के तहत किसानों को जागरूक किया है, इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष, जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री रंधीर सिंह प्रधान, जिला मंत्री भूरी सिंह, अनोड़ा मंडल अध्यक्ष मोहित सारस्वत, पवन उपाध्याय, राजेश चौधरी, सुंदर सिंह जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1310232
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.