सत्संग मेला में हजारों की संख्या में जुटे जय गुरुदेव के अनुयाई

सत्संग मेला में हजारों की संख्या में जुटे जय गुरुदेव के अनुयाई
- गुरु पूर्णिमा सत्संग मेला में गुरुपूर्णिमा के दिन पंकज महाराज ने दिये प्रवचन
   मथुरा । जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर पर गुरुपूर्णिमा सत्संग मेला में गुरुपूर्णिमा के दिन पंकज महाराज ने मन्दिर में गुरु महाराज का पूजन किया। अपने प्रवचन में संतों की महिमा, सृष्टि की रचना, सुरत शब्द की साधना और जयगुरुदेव नाम की महिमा को बताया। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिये वैचारिक परिवर्तन का आधार शाकाहार सदाचार और नशामुक्ति है जिसका प्रचार प्रसार निरन्तर हम सभी प्रेमियों को करते रहना है। इसी से देश-दुनिया में परिवर्तन आयेगा। 
   उन्होंने बताया कि इस संसार के मालिक काल प्रभु हैं। जो दुनिया के जीवों को फंसा करके रखे हैं। संसार में यह बड़ी बिडम्बना है कि जो जीवों को मारता है, खाता है उसी की लोग पूजा कर रहे हैं। संत महापुरुष धरा भूमि पर आकर जीवों को समझाते हैं कि मनुष्य शरीर में उस प्रभु से मिलने का एक मात्र दरवाजा है। सुरत-शब्द, नाम भेद देकर उस दरवाजे को खोलने का भेद बताते हैं। हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने आवाज लगाया कि इन्सानों तुम मानव कर्म और धर्म को अपना लो। 
   दादा गुरु पूज्यपाद स्वामी घूरेलाल महाराज के 77वें वार्षिक भण्डारा आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में मनाने जाने की घोषणा किया और उसमें सपरिवार भाग लेने का निमन्त्रण दिया। गुरु पूर्णिमा पावन पर्व पर जयगुरुदेव नाम योग साधना मन्दिर में पंकज जी महाराज के पूजन के बाद श्रद्धालु भाई और बहनें अलग-अलग कतारों में लग करके अपने गुरु से दया, दुआ की याचना करते हुये देखे गये। पूजन का कार्यक्रम निरन्तर 12 जुलाई तक चलता रहेगा। मेला मैदान प्रेमियों से भरा हुआ था। लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे।    

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060391
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.