भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान बूथ स्तर तक पहुंचेगा-अशोक कटारिया

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान बूथ स्तर तक पहुंचेगा-अशोक कटारिया
    मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंगलवार को पुष्पांजलि  स्थित जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी एवं मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने दीप प्रज्वलन कर किया, एमएलसी अशोक कटारिया ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान और 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मंडलों में संगोष्ठी, मौन जुलूस व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।
    भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बताया  कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा “हर घर तिरंगा” अभियान देशभक्ति और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष अभियान को और अधिक संगठित तथा व्यापक स्तर पर मनाया जाए, इस अभियान का संयोजक युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक को बनाया गया है। कार्यशाला का संचालन महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपालकुंतल ने किया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल लाल गौतम, सुल्तान सिंह तरकर, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पवन हिंडोल, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल, विनीत शर्मा, ललित गौतम, कमला प्रसाद, ज्ञानेंद्र राणा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने एवं सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061706
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.