किसानों ने सुरीर में एक्सप्रेस वे पर मार्च करने का किया ऐलान

किसानों ने सुरीर में एक्सप्रेस वे पर मार्च करने का किया ऐलान
भारतीय किसान यूनियन ने की घोषणा, तीन अक्टूबर को करेंगे पैदल 
    मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर उतार चढ़ाव समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत ने तीन अक्टूबर को यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकालने की घोषणा की है, यह जानकारी कस्बा सुरीर में शनिवार को राजपूत आवास पर प्रेस वार्ता में भाकियू संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने दी है ।
  उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे पर सुरीर टैंटीगांव के मध्य कट, गांव औहावा स्यारहा के मध्य यमुना नदी पर पक्का पुल, एक्सप्रेस के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण, क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण, मांट क्षेत्र के प्रमुख कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने, 64.7 मुआवजा दिलाने, निराश्रित घूम रहे गोवंश को आश्रय दिलाने, किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर तीन अक्टूबर को सुरीर में औहावा अंडरपास पुल के समीप महापंचायत के बाद एक्सप्रेस वे पर चढ़कर शांति मार्च निकाला जाएगा, मंडल अध्यक्ष संतोष भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सिंह, जिला महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ कोकी सेठ, जिला महामंत्री पवन शर्मा, बहोरी सरपंच, रामकुमार सिंह मानू ठाकुर समेत भाकियू संपूर्ण भारत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061442
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.