यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन
   मथुरा । सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के तमाम संगठनों द्वारा यूजीसी बिल का विरोध किया गया, शहर के कृष्णा नगर से सवर्ण समाज के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा यूजीसी एक्ट के विरोध में मार्च निकाला गया, विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा लेकिन सवर्ण समाज के हजारों लोगों की भीड़ बिल के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ती रही जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई ।
   जिले के तमाम थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया और प्रदर्शन को रोकने की कोशिश में जुट गया, सोमवार को हुए इस विरोध प्रदर्शन में करणी सेना,क्षत्रिय समाज, राजपूत समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा,ब्राह्मण महासभा आदि तमाम संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया, पुलिस प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन को कृष्णा नगर में ही रोक लिया गया और सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन को शांत कर दिया गया ।
   इस प्रदर्शन में करणी सेना के प्रदेश सचिव कन्हैया ठाकुर एडवोकेट, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार डॉ0 दिनेश शर्मा जिलाध्यक्ष करणी सेना कान्हा ठाकुर गोवर्धन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष सुजान सिंह तरकर, डॉ0 नवल सिंह सिसोदिया संरक्षक अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ठाकुर सियाराम प्रधान क्षत्रिय महासभा, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह सिसोदिया युवा नगर अध्यक्ष, योगेंद्र सिंह युवा जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ठाकुर दिनेश सिंह भाटी युवा क्षत्रिय महासभा, कप्तान सिंह विधानसभा अध्यक्ष छाता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, नरेश ठाकुर जिला संगठन मंत्री करणी सेना, ठाकुर हरिओम सिंह विधानसभा अध्यक्ष करणी सेना, महावीर प्रधान, सोनू ठाकुर, मनु पंडित गोवर्धन, गणेश गोस्वामी हरदेव मंदिर, श्याम ठाकुर गोवर्धन, कान्हा ठाकुर, रवि जसावत, करण ठाकुर, बांके पांडे गोवर्धन हेमंत कौशिक गोवर्धन आदि शामिल थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371745
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.