मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कृमि मुक्ति दवा खिलाकर किया शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कृमि मुक्ति दवा खिलाकर किया शुभारंभ 
-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में किया गया अभियान का शुभारंभ, 13 को चलेगा मॉप अप राउंड
   मथुरा । जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अर्न्तगत मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू किया गया, अभियान का शुभारंभ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 3 बाद जनपद मथुरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थित बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई गई, जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी । 
   अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आलोक कुमार ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण होने की आशंका रहती है, कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण भी हो जाता है, पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते है, इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है इसलिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि वह एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर और किशोरियों को 10 फरवरी को चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान अल्बेंडाजोल की दवा जरूर खिलाएं, कृमि मुक्ति अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने की दिशा में एक कदम हैं, अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। 
   जिला सामुदायिक प्रक्रिया समन्वयक डॉ0 पारुल शर्मा ने बताया, इस अभियान को आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्कूलों के सहयोग से चलाया जायेगा, एक से 5 वर्ष तक के सभी पंजीकृत बच्चों को, 6 से 19 वर्ष तक के स्कूल नही जाने वाले बच्चों, ईट भट्टों पर कार्य करने वाले और घुमन्तू लाभार्थियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी, इसके अलावा सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों, मदरसों में शिक्षकों के माध्यम से और किशोर जुबेनाइल होम में प्रभारी अधीक्षक के माध्यम से 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी । 
   डीसीपीएम ने बताया कि अभियान के बाद 13 फरवरी को जनपद में मॉप अप राउंड चलाया जाएगा, इसमें स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर कृमि मुक्ति दिवस के दिन जो लाभार्थी अनुपस्थित रहने या किन्हीं अन्य कारणों से दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उनकी सूची तैयार कर मॉप अप राउंड में दवा खिलाई जाएगी, इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मुनेश कुमार, वाईस प्रिंसिपल दिनेश पटेल, अध्यापिका माधुरी, अर्बन कॉर्डिनेटर फौजिया खानम, MOIC राल डॉ0 राकेश सिकरवार, डीपीएम संजय सिहोरिया, श्रीमती ममता, डॉ0 पंकज, डॉ0 अनुज, स्टाफ नर्स स्टाफ नर्स विश्व आलोक शेखर, CHO आशा व ANM आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1402329
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.