मथुरा में आयोजित समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष बैंसला

मथुरा में आयोजित समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष बैंसला  
-गुर्जर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज को अखंड गुर्जर बनाने का किया आह्वान
   मथुरा । महानगर के गोवर्धन चौराहा स्थित होटल अभिनंदन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने कहा कि समाज को मान सम्मान दिलाने के लिए संगठन कटिबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने मथुरा निवासी इंजी लक्खी सिंह को युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं जो उत्तर प्रदेश के युवाओं को संगठित करने का काम करेंगे । 
   संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला ने खण्ड खण्ड गुर्जर को अखंड गुर्जर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया, उन्होंने राजनैतिक दलों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागेदारी नहीं मिलेगी तो उस राजनैतिक दल को मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 नचिकेत पटेल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बच्चू सिंह बैंसला संगठन को मजबूत करने के लिए रात दिन काम कर रहे है और उनके दिशा निर्देश में संगठन को मजबूत करने के लिए युवा इकाई भी उनके कदम से कदम मिलाकर साथ देगी ।
    प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह नागर की अध्यक्षता एवं देवराज सिंह के संचालन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी0 एन0 सिंह, डॉ0 मनोज कटारिया, सुखबीर सिंह आर्य, अमरजीत चौधरी, विरेन्द्र सिंह गुर्जर, कैप्टन पंचशील गुर्जर, नितिन गुर्जर, बीरचंद्र गुर्जर, सहजराम सिंह गुर्जर, बाल स्वरूप सिंह, इंजी0 लक्खी सिंह, पीतम सिंह, कपिल मावई, कैलाश गुर्जर, रामवीर प्रधान, बलदेव प्रसाद, रवि गुर्जर, लोकमनि प्रधान, अभय गुर्जर, सत्यवीर सिंह प्रधान, ओमी प्रधान, ओमप्रकाश गुर्जर, मलखान सिंह प्रधान, जयपाल गुर्जर, कन्हैया बोहरे एवं अखेराम आदि मौजूद रहें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1409624
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.