महाशिवरात्रि पर ब्रज के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना को उमड़े ब्रजवासी

महाशिवरात्रि पर ब्रज के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना को उमड़े ब्रजवासी
-ब्रज भूमि में रविवार की सुबह से ही बम-बम भोले के गूंजने लगे जयकारे
   मथुरा । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रजभूमि मथुरा-वृंदावन के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, कान्हा की समूची क्रीड़ा स्थली ब्रज चौरासी कोस में शिव-भक्ति का संगम देखने को मिला, जहां सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे, जलभिषेक चढ़ाने के लिए सुबह से ही सभी शिव मंदिर व शिवालयों में ब्रजवासियों की भीड़ लगी रही, शाम को मंदिरों में फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन हुए ।
   रामघाट, राजघाट, सोरों, कछला आदि घाटों से आए शिव भक्त कांवड़ियों ने वृंदावन के प्रमुख गोपेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर और जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया, समूचे शहर में भक्ति की गूंज सुनाई दी, हर ओर से बोल बम, बम बम भोले के जयकारों की आवाज गूंजती रही, प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए हैं, मंदिर के बाहर प्रशासन ने रेलिंग लगाई, रेलिंग से कतारबद्ध होकर भक्तजन मंदिर पहुंचते रहे, ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर मेडिकल सहायता तक के पुख्ता इंतजाम किए गए ।
  वृंदावन से कांवड़िये मथुरा के गोपेश्वर महादेव और भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां से गोवर्धन के चकलेश्वर महादेव और कामवन के कामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कावड़ियों ने जल चढ़ाकर बाबा विश्वनाथ की पूजा अर्चना की, नन्द बाबा की नगरी नंदगांव के प्रख्यात आशेश्वर महादेव मंदिर पर मध्यरात्रि से ही शिवभक्तों का तांता लग गया, श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा कर मनौती मांगी, कांवड़ लेकर आए भोले भक्तों ने कांवड़ यात्रा पूरी की। इस दौरान शंकर लीला का आयोजन किया गया, नंदगांव का आशेश्वर महादेव मंदिर भगवान भोले नाथ और श्रीकृष्ण की द्वापर की लीला से जुड़ा स्थान है, दूरदराज के लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416308
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.