ठा0 बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था से होंगे दर्शन

ठा0 बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्था से होंगे दर्शन
 -श्रद्धालुओं को रेलिंग से कराये जायेंगे दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू
   वृंदावन । विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया गया है, मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टील की स्थाई रेलिंग लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, अब मंदिर में प्रवेश से लेकर निकास तक श्रद्धालु एक व्यवस्थित कतार  में रहकर ही आराध्य के दर्शन कर सकेंगे ।
   नई व्यवस्था के तहत अब मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का अनावश्यक ठहराव खत्म हो गया है, श्रद्धालु प्रवेश द्वार संख्या 4 और 5 से रेलिंग में प्रवेश करेंगे और चलते हुए ठाकुर जी के दर्शन कर सीधे निकास द्वार की ओर बढ़ेंगे, सुप्रीम कोर्ट की उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति के आदेश पर मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इन विशेष स्टील रेलिंग को तैयार किया गया है, गौरतलब है कि एक महीने पहले भी यहाँ ट्रायल किया गया था जिसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं, अब उन सभी खामियों को दूर कर पूरी मजबूती के साथ रेलिंग इंस्टॉल कर दी गई हैं । 
   मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य दिनेश गोस्वामी के अनुसार इस रेलिंग व्यवस्था से मंदिर के बाहर गलियों में लगने वाला लंबा इंतजार कम होगा और धक्का मुक्की जैसी स्थितियों पर लगाम लगेगी, शनिवार सुबह जब मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालु इस नई व्यवस्था को देखकर उत्साहित नजर आए, रेलिंग लग जाने से अब कतारें अनुशासित हैं जिससे बच्चों और बुजुर्गों को दर्शन करने में पहले के मुकाबले काफी आसानी हो रही है, डीएम सीपी सिंह ने मंदिर आने वाले भक्तों से अनुरोध किया है कि वे रेलिंग के भीतर कतारबद्ध रहें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि दर्शन सुगम बने रहें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416295
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.