क्षय रोग : मथुरा में 550 से अधिक रोगियों को दी गई किट

क्षय रोग : मथुरा में 550 से अधिक रोगियों को दी गई किट
-मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान
  मथुरा । गोवर्धन, बरसाना, फरह और बलदेव क्षेत्रों में मंडोना रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा क्षय रोगियों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अभियान के दौरान 550 से अधिक क्षय रोगियों को पौष्टिक सामग्री वितरित की गई, कार्यक्रम में रोगियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संक्रमण की रोकथाम तथा नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया, परिजनों को भी जांच कराने एवं आवश्यकता पड़ने पर बचाव की औषधि लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
   उच्च जोखिम वाले गांवों की पहचान तथा वहां निवास करने वाले संवेदनशील वर्गों की स्क्रीनिंग पर विशेष बल दिया गया, उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों के एक्स-रे परीक्षण और समय पर जांच की आवश्यकता पर चर्चा की गई जिससे रोग की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा सके, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 संजीव यादव ने कहा कि “क्षय रोग पूरी तरह से उपचार योग्य है, बशर्ते रोगी नियमित रूप से दवा का सेवन करे और उपचार की अवधि पूर्ण करे। पोषण, समय पर जांच और सामुदायिक सहयोग ये तीनों टीबी उन्मूलन के प्रमुख आधार हैं, सामाजिक संस्थाओं का सहयोग इस दिशा में अत्यंत सराहनीय है। 
  कार्यक्रम में आगामी टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी भी साझा की गई तथा लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई, संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल पोषण सहयोग देना नहीं, बल्कि रोगियों में आत्मविश्वास और मानसिक सुदृढ़ता विकसित करना भी है, कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत गौर, डा0 चंद्रवल्ली, आलोक तिवारी, पंकज यादव, मुकेश, मंजीत जादौन, अनूप, सत्यवीर, तेजवीर, राजेश यादव एवं पुष्पेंद्र सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय सहभागिता रही, यह आयोजन चार वर्षों से निरंतर चल रहे सेवा कार्यों की कड़ी के रूप में सामने आया जिसने जनपद में टीबी उन्मूलन हेतु सामुदायिक सहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा प्रदान की है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1416298
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.