सात मार्च को को होगा श्याम फाग महोत्सव का आयोजन
सात मार्च को को होगा श्याम फाग महोत्सव का आयोजन
मथुरा । श्री श्याम लाडला परिवार द्वारा श्री श्याम प्रभु के मंदिर स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य श्याम फाग महोत्सव का आयोजन 7 मार्च शनिवार को किया जाएगा, आयोजकों द्वारा जानकारी दी गई है कि महोत्सव में बाबा श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक दरबार सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा ।
.jpg)
कार्यक्रम में भक्ति एवं फाग रस से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी जिससे श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर होंगे, भजन संध्या में दिल्ली से भावना स्वरांजली, गाजियाबाद से सिद्धांत राज तथा आगरा से अंकित बंजारा सहित कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे, आयोजन में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है, कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाटिका, मसानी बाईपास लिंक रोड, मथुरा में किया जाएगा, प्रातः 10 बजे बाबा श्याम का अभिषेक पूजन तथा सायं 6 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा ।
श्री श्याम लाडला परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं एवं श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है, इस दौरान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे, महंत भवानी गिरी, प्रियंक मल्होत्रा, अंकुर गोयल, शिवम गर्ग, अंशुल गोयल, लवकेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, शुभम पिपलिया, मनोज अग्रवाल, उमेश भदौरिया आदि उपस्थित रहे ।






.jpeg)







