प्रधानमंत्री ने किया गार्डासिल-4 वैक्सीन अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री ने किया गार्डासिल-4 वैक्सीन अभियान का शुभारंभ 
-मथुरा में 30 हजार किशोरियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन
-गार्डासिल-4 वैक्सीन लगाने को चलेगा अभियान, सर्वाइकल कैंसर से होगा बचाव
   मथुरा । जनपद में 30 हजार से अधिक 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान का देशव्यापी शुभारंभ राजस्थान के अजमेर से किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा लखनऊ स्थित केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर से अभियान का शुभारंभ किया गया ।


    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा वल्लभ ने बताया, जनपद में भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु सीएमओ कार्यालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकाईयों पर समुचित व्यवस्था की गई जिसमें समस्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया, उन्होंने बताया कि जनपद मथुरा में 30,000 से अधिक 14 वर्ष की किशोरियों को एच0पी0वी0 टीकाकरण अभियान चलाकर किया जायेगा ।
   जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 रोहितास सिंह ने बताया कि एच0पी0वी0 वैक्सीन हेतु गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन) जो स्ट्रेन 6, 11, 16 व 18 से बचाव करेगी और सर्वाइकल कैंसर से बचायेगी, इस हेतु प्रशिक्षण, कार्य योजना, आदि का कार्य किया जा रहा है, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर तैनात डा0 आलोक कुमार, डा0 अनुज चौधरी, डा0 पीयुष सौनी, डॉ0 अनुज यादव, हेल्थ पार्टनर प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1467233
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.