वृंदावन भ्रमण पर निकले भगवान रंगनाथ, बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
वृंदावन भ्रमण पर निकले भगवान रंगनाथ, बड़ी संख्या में शामिल हुए भक्त
वृंदावन । दक्षिणात्य शैली के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ स्वर्ण निर्मित सूर्य प्रभा वाहन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले, ठाकुर गोदा रंगमन्नर के स्वागत में भक्तों ने सुंदर रंगोलिया सजाई, मंदिर परंपरानुसार रथ मंडप से सूर्य प्रभा पर विराजमान होकर भगवान रंगनाथ की सवारी मंदिर प्रांगण में स्थित बारहद्वारी पर पहुंची ।
.jpg)
जहां मंदिर के स्वामी रघुनाथ जी के नेतृत्व में दक्षिण भारत से आए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सस्वर भगवान का काव्य पाठ किया, वैदिक मंत्रोचार पूर्ण होने के बाद भगवान की कुंभ आरती की गई, इसके पश्चात भगवान की सवारी नगर भ्रमण के लिए निकली, परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच भगवान स्वर्ण निर्मित सूर्य प्रभा वाहन पर विराजमान होकर मंदिर से बाहर निकले ।
.jpg)
इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान रंगनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा, ब्रह्मोत्सव के दूसरे दिन निकलने वाली भगवान रंगनाथ की सवारी का महत्व बताते हुए मंदिर के रघुनाथ स्वामी ने बताया कि भगवान सूर्य ब्रह्मांड में प्रकाश करते हैं लेकिन उनके अंदर प्रभा प्रभु की ही है क्योंकि नारायण उन सवित्र देव के मध्य विराजमान होकर अपनी शक्ति से सूर्य देव बनाए हैं, इस सवारी में बैठे प्रभु के दर्शन करने से दृष्टि दोष दूर होता है ।







.jpeg)









