युवा चिकित्सक देश के विकास में योगदान दें-राज्यपाल
युवा चिकित्सक देश के विकास में योगदान दें-राज्यपाल
-वेटेरिनरी विवि के 15वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मिलीं उपाधियां
मथुरा । पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में मंगलवार को 15वां दीक्षांत समारोह हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ, कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों में नया जोश भरा ।
.jpg)
उन्होंने कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीला स्थली है लेकिन वर्तमान में आपका समय श्रीकृष्ण की लीलाओं पर ध्यान देने का नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और करियर पर एकाग्र होने का है, जब आप पूरी ईमानदारी और मेहनत से पढ़ाई करेंगे, तभी सफलता आपके कदम चूमेगी, उन्होंने युवा डॉक्टरों से अपील की कि वे देश के विकास में योगदान दें और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं पहुंचाएं ।
.jpg)
समारोह में राज्यपाल के साथ भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ0 नवीन बी0 महेश्वरप्पा और पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने उपाधियां वितरित कीं, राज्यपाल के हाथों 69 बीवीएससी, 74 स्नातकोत्तर, 5 पीएचडी और 29 बायो टेक्नोलॉजी की उपाधियां दी गईं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 14 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक से नवाजा गया, स्नातकोत्तर के 4 और पीएचडी के एक सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध के साथ ही ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार’ भी प्रदान किया गया, इस दौरान तीन महत्वपूर्ण पुस्तकों का अनावरण भी हुआ ।







.jpeg)









