मथुरा में अब रिश्वतखोरी नही मचाती कौतुहल, दिव्यांग बोर्ड का बाबू गिरफ्तार

मथुरा में अब रिश्वतखोरी नही मचाती कौतुहल, दिव्यांग बोर्ड का बाबू गिरफ्तार
-आगरा एंटी करप्शन टीम ने मथुरा सीएमओ कार्यालय से दबोचा रिश्वतखोर बाबू शशिकांत
-सीएमओ कार्यालय में 10 दिन में रिश्वतखोरी में यह दूसरी कार्यवाही, मथुरा में मची खलबली
    मथुरा । रिश्वतखोरी और रिश्वतखारों का पकडा जाना अब कान्हा की नगरी में कोई भी कौतुहल पैदा नहीं करता है, हालांकि सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम हो जाना जरूर लोगों को चौंकाता है, अब सीएमओ कार्यालय में रिश्वतखोरी का मामला पकड में आया है, यहां एक बाबू को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा है ।


   मंगलवार को आगरा एंटी करप्शन टीम ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग बोर्ड के बाबू शशिकांत वर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है, टीम उसे अपने साथ ले गई है, स्वास्थ्य विभाग में 10 दिन में आगरा एंटी करप्शन टीम की इस दूसरी कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी है, स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें लोग लगातार करते रहे हैं, सीएमओ कार्यालय में शशिकांत वर्मा दिव्यांग बोर्ड में लिपिक के पद पर तैनात थे, एंटी करप्शन की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सीएमओ कार्यालय के कक्ष संख्या पांच पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया ।
 शशिकांत वर्मा करीब दो वर्ष से दिव्यांग बोर्ड में तैनात था, इससे पहले वह कार्यालय के डिस्पैच विभाग में कार्य कर चुका है, वह लगभग 10 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहा था, टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और पूछताछ के बाद उन्हें अपने साथ ले गई, उसने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की, वहीं स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी पीयूष सोनी का कहना है कि उसको किस घटना के एवज में गिरफ्तार किया गया है, इसकी उसकी जानकारी नहीं है लेकिन अगर वह दोषी है तो एंटी करप्शन टीम जो भी कार्रवाई करेगी वह उसका खुद ही जिम्मेदार होगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1538095
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.