विश्व क्षय रोग दिवस पर मथुरा में टीबी उन्मूलन को मिली नई गति

विश्व क्षय रोग दिवस पर मथुरा में टीबी उन्मूलन को मिली नई गति 
  मथुरा । विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति देने हेतु इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत विषयक एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, इस वर्ष की थीम के अनुरूप कार्यक्रम में जनभागीदारी को टीबी उन्मूलन की मुख्य आधारशिला बताया गया ।
   वक्ताओं ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को समाप्त करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है, कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय सघन क्षय रोग खोज अभियान के अंतर्गत जनपद में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई, अभियान के तहत 5,93,609 लोगों की स्क्रीनिंग, 5,60,916 उच्च जोखिम आबादी की जांच, 1,35,057 एक्स रे जांच तथा 17,144 मरीजों को पोषण किट वितरण किया गया, साथ ही सभी संभावित मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। 
  इस दौरान मथुरा की कुल 106 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए उनके ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इनमें 16 ग्राम पंचायतें गोल्ड, 28 सिल्वर तथा 62 ब्रोंज श्रेणी में शामिल रहीं, ब्लॉक नौहझील की 22, राया की 16, मांट की 13, बलदेव की 12, गोवर्धन की 9, नंदगांव की 5, चौमुहां की 7, फरह की 11, छाता की 10 तथा मथुरा-वृंदावन की 1 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया गया। 
  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने बताया कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है और समय पर जांच तथा नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर ने “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत” की अवधारणा, चयन प्रक्रिया एवं मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, एसीएमओ डॉ0 रोहताश ने जनसहभागिता पर बल देते हुए लोगों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की, कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भी प्रतिभाग कर अपने अनुभव साझा किए, अखिलेश कुमार दीक्षित, सोनू गोयल, शिव कुमार, बिहारी लाल, नवल किशोर, दुष्यंत गुर्जर, लोकेंद्र सिंह, अनिल कुमार, पंकज यादव, राजेश कुमार, श्याम बाबू शुक्ला, अनूप सिंह, मुकेश कुमार, लाखन, आकाश, योगेश, महेंद्र समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1538101
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.