30 देशों को जोड़ने वाले हवाई मार्ग से परवाज भरेंगें प्रवासी पक्षी
30 देशों को जोड़ने वाले हवाई मार्ग से परवाज भरेंगें प्रवासी पक्षी
-मौसम का मिजाज बदलते ही पश्चिम एशिया के युद्धग्रस्त क्षेत्रों में लोटेगा कसाई पक्षी
मथुरा । मौसम का मिजाज बदलते ही 4200 किमी का सफर तय करके प्रवासी पक्षी अपने वतन पहुंचेंगे, जोधपुर झाल में बडी संख्या में साइबेरियन पक्षी आते हैं जो जार्जिया, यूक्रेन, ईरान, कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस, साइबेरिया और तिब्बत समेत 30 देशों को जोड़ने वाले हवाई मार्ग से होते हुए यह पक्षी परवाज भरेंगे, प्रवासी पक्षियों का आना नवंबर से फरवरी तक होता है और सर्दियों को मौसम यहां बिताकर मार्च में अपने वतन के लिए उड़ान भरते हैं, डोमिसाइल क्रेन, बार हेडेड गूज, ग्रेटर फ्लेमिंगो, रोजी पेलिकन, नार्दन शोवलर, इंडियन स्कीमर, पाइड एवोसेट, ब्लैक टेल्ड गोडविट, सिनेरियस वल्चर, हिमालयन ग्रिफन, रोज फिंच और साइबेरियन स्टोनचौट जैसी प्रजातियां अपने वतन लौट गई हैं या फिर लौटने की तैयारी में हैं ।
यह पक्षी सर्दियों के दौरान अपने प्रजनन और भोजन तलाश में मध्य एशिया से उड़कर आते हैं, हर वर्ष मार्च के महीने में प्रवासी पक्षी अपने वतन लौटने लगते हैं, उनकी आमद नवंबर से फरवरी के बीच साइबेरिया और मध्य एशिया के ठंडे क्षेत्रों से कई पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर रामपुर पहुंचते हैं, जोधपुर झाल पर वर्षों से प्रवासी पक्षियों का आना जाना रहा है, स्थानीय लोगों की जागरूकता और पक्षी प्रेम इसकी बडी वजह रहा है, स्थानीय युवा इस बात का ध्यान रखते हैं पक्षियों को किसी तरह की कोई हानि न पहुंचा पाये, प्रवासी पक्षियों के पहुंचने पर वाटर बॉडी पर सतर्कता बढ़ा दी जाती है ।
लोगों को जागरूक किया जाता है कि कोई पक्षियों का शिकार नहीं करे, सर्दियों में इनकी संख्या के साथ-साथ अन्य प्रवासी प्रजातियों की विविधता भी बढ़ जाती है, प्रवासी पक्षियों की उड़ान बेहद रोचक होती है, यह पक्षी वी और जे आकार की चार प्रकार की संरचनाओं में उड़ते हैं, रात में लंबी दूरी की उड़ानों के दौरान पक्षी फ्लाइट काल्स का उपयोग करते हैं, प्रवासी पक्षी सूर्य, चंद्रमा, तारों की स्थिति और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र जैसे प्राकृतिक चिह्नों का उपयोग कर अपनी यात्रा की दिशा तय करते हैं, नदियां और पर्वत श्रृंखलाएं जैसे भू चिह्न भी उनकी यात्रा में सहायक होते हैं, कुछ प्रजातियां तो गंध के आधार पर भी दिशा निर्धारित करती हैं, जो उनकी असाधारण क्षमता है ।







.jpeg)









