हनुमान जयंती : सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का किया गया पाठ
हनुमान जयंती : सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का किया गया पाठ
मथुरा । जनपद में हनुमान जयंती के अवसर पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन किये गए, मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, पताका, झंडियों से मंदिरों को सजाया गया, सुबह से ही भक्तगण मंदिरों में पहुंच गए और चोला चढ़ाया गया, "अंजनी के लाल" के नारे दिनभर गूंजते रहे, इस मौके पर कई जगह स्कूलों में भी कार्यक्रम रखे गए ।
राया कस्बे में रेलवे गेट वाले हनुमान मंदिर पर सुबह हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, दिनभर प्रसाद का वितरण किया गया, फतिहा पर अज्जू वाले बालाजी मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, राहगीरों को रोककर पुड़ी सब्जी का प्रसाद खिलाया गया, अन्य जगह भी इस मौके पर भोज रखे गए, महुअन में पूर्व प्रधान चौधरी प्रताप सिंह और भंवर सिंह, वहीं दूसरी ओर विजयपाल और चंद्रपाल के हनुमान मंदिर पर भजन संध्या और सत्संग के कार्यक्रम आयोजित किए गए, इस मौके पर ग्रामीणों को दाल बाटी का प्रसाद वितरण किया गया ।






.jpeg)









