पत्रकार प्रेस परिषद ने उत्तर प्रदेश में किया ऐतिहासिक विस्तार

पत्रकार प्रेस परिषद ने उत्तर प्रदेश में किया ऐतिहासिक विस्तार
-प्रदेश के 75 जिलों में संगठन खड़ा करने का है मिशन, 5 मई तक गठन होगा पूरा 
-हमारा लक्ष्य सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि पत्रकारों को एक मजबूत मंच देना है-ऋषभ मिश्रा 
   लखनऊ । पत्रकारों की आवाज़ को एकजुट करने के उद्देश्य से देश के 27 राज्यों में सक्रिय पत्रकार प्रेस परिषद ने अब उत्तर प्रदेश में अपने सबसे बड़े विस्तार अभियान की शुरुआत कर दी है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्ण देव के मार्गदर्शन में चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन का व्यापक और तेज़ी से पुनर्गठन किया जा रहा है, इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश को चार प्रमुख इकाइयों पूर्वांचल, मध्य, पश्चिमी और बुंदेलखंड में विभाजित कर मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया गया है । 
  पत्रकार प्रेस परिषद का यह कदम प्रदेश भर के पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है, संगठन विस्तार की इसी श्रृंखला में समूचे उत्तर प्रदेश नेतृत्व की कमान मनीष मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है, वहीं राजीव चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश के मध्य जोन प्रदेश अध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह प्रदेश सचिव, देवेन्द्र गुप्ता प्रदेश सचिव, राजेश कुमार मिश्रा को प्रदेश सलाहकार उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्र के साथ ही सुनील गुप्ता को प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उमर फारूक संयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शादाब अली को उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अरुण कुमार को प्रदेश महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बालकृष्ण अग्रवाल को सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई ।
   इसी श्रृंखला में धर्मेंद्र कुमार चौबे को मण्डल अध्यक्ष वाराणसी, राधेश्याम अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़, अमित कुमार शर्मा मण्डल प्रभारी अलीगढ़, अमित कुमार भार्गव मण्डल अध्यक्ष आगरा, भूपेंद्र पाण्डे मण्डल अध्यक्ष देवीपाटन, संजय कुमार तिवारी मण्डल अध्यक्ष कानपुर, डॉ0 प्रभाकर मिश्रा मण्डल प्रभारी गोरखपुर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव मण्डल संयोजक गोरखपुर एवं संजय कुमार दीक्षित जिला प्रभारी हाथरस, दीपेश भारद्वाज जिलाध्यक्ष हाथरस, अमित कुमार जिलाध्यक्ष एटा, मिथलेश कुमार जिला प्रभारी एटा, शिवकुमार सोलंकी जिलाध्यक्ष कासगंज, सम्भव जैन जिला संयोजक कासगंज, अनिल कुमार शुक्ला जिला संयोजक अयोध्या, संजय कुमार अवस्थी जिलाध्यक्ष ललितपुर घोषित किए गए हैं ।
   चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आज़ाद ने संगठन की दिशा स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ विस्तार नहीं, बल्कि पत्रकारों को एक मजबूत, निर्भीक और प्रभावी मंच देना है, 5 मई तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन का गठन पूरा कर लिया जाएगा, प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने संगठन की गति पर भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश कमेटी का पूर्ण गठन 4 मई तक हाईकमान को सौंप दिया जाएगा, हम उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की ताकत को एक नई पहचान देंगे, एक नई शुरुआत की ओर तेजी से हो रहा यह विस्तार प्रदेश में पत्रकारों के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, पत्रकार प्रेस परिषद का यह अभियान ना सिर्फ संगठन को मजबूती देगा, बल्कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई को भी नई धार प्रदान करेगा ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1683241
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.