पार्षद धनजंय सिंह लोधी पर हुए हमले से आक्रोश, एसएसपी से लगाई गुहार

पार्षद धनजंय सिंह लोधी पर हुए हमले से आक्रोश, एसएसपी से लगाई गुहार
   मथुरा । नगर निगम मथुरा वृन्दावन के वार्ड 40 के पार्षद धनंजय सिंह लोधी पर हुए जानलेवा हमले के बाद पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है, घटना के विरोध में शुक्रवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, बताया गया कि 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे धनंजय सिंह लोधी अपने आवास के बाहर खड़े थे ।
  इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते रवि और दीपक पुत्रगण रामबाबू ने उन पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, पार्षद ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, इस संबंध में थाना गोविंद नगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है, एसएसपी से मुलाकात के दौरान पार्षदों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कठोर कानूनी कार्रवाई तथा पार्षद को सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी, पार्षदों का कहना था कि यदि जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो वे निर्भीक होकर जनता की सेवा कैसे कर पाएंगे, उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया ।
   पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल में उपसभापति मुकेश सारस्वत, राजीव सिंह, मुन्ना मलिक, अंकुर गुर्जर, हनुमान गुर्जर, धर्मेश तिवारी, धर्मेश नौहवार, मुनेश दीक्षित, बृजेश खरे, यतेंद्र माहौर, नीरज वशिष्ठ, कुंजबिहारी भारद्वाज, नरेंद्र लोधी और सुधांशु खंडेलवाल सहित कई पार्षद व स्थानीय नागरिक शामिल रहे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1698871
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.