वृंदावन के पानीघाट कॉलोनी में मिले युवक व युवती के शव

वृंदावन के पानीघाट कॉलोनी में मिले युवक व युवती के शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजे दोनों शव, आत्महत्या मान रही है पुलिस
   वृन्दावन (मथुरा) । कोतवाली क्षेत्र की पानीघाट कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात बंद कमरे में युवक युवती के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, लड़का फंदे पर लटका मिला था और लड़की की लाश तख़्त पर पड़ी हुई थी, घटना स्थल से फॉरेन्सिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये हैं, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।
   थाना जमुनापार की श्यामा पुरम कॉलोनी, लक्ष्मी नगर निवासी 28 वर्षीय युवती राधिका चौधरी पुत्री भरत सिंह करीब पांच वर्षों से रंगजी मंदिर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पानीघाट कॉलोनी में हरिओम पांडेय के मकान में किराए पर रह रही थी, पुलिस की शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि थाना छाता के गांव तरौली निवासी 24 वर्षीय सुभाष ठाकुर पुत्र महिपाल सिंह और राधिका एक दूसरे को करीब दो साल से जानते थे, युवक का युवती के कमरे पर आना जाना लगा रहता था ।
   शुक्रवार की रात पड़ोसियों ने जंगला से देखा कि युवक पंखे के फंदा पर लटका है तो उन्होंने पुलिस को खबर की, सूचना पर इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि लड़का फंदा डाले लटका था, वहीं पास में तख़्त पर युवती की लाश भी पड़ी हुई थी जिसके बाद फॉरेन्सिक टीम को भी बुला लिया गया, सीओ प्रीतमपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुँच गये और मामले की पड़ताल की ।
   सीओ ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं जिसके बाद मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा, सीओ सदर पी0पी0 सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और परिजनों से पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है, युवक के चचेरे भाई ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे, सीओ सदर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा ।
  वहीं मिली जानकारी के अनुसार राधिका चौधरी ने 28 अप्रैल को थाना जैत में सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया था कि अतरौली निवासी विकास का उसके घर आना-जाना था, विकास के साथ सुभाष भी एक बार घर आया जिसके बाद वह उसके पीछे पड़ गया, जबरन दोस्ती और शादी करने का दबाव बना रहा था, मना करने के बावजूद उसका पीछा करता था और फोन पर परेशान करता था, सोमवार को भी आरोपी ने उसकी पिटाई कर धमकी दी कि यदि वह उसके साथ घर नहीं चली तो उसे और उसके पिता को जान से मार देगा, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया लेकिन ज़मानत पर छोड़ दिया था ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1696915
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.