उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में शिक्षकों की मांगों को लेकर धरना दिया, इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य सत्यदेव सिंह को सौंपा गया, धरने को संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने संबोधित करते हुए शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई ।
   संघ के प्रांतीय मंत्री संजय पचौरी ने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों जिनको पुरानी पेंशन में आच्छादित किया गया है, की पत्रावली निदेशालय भेजने पर जोर दिया, जिला मंत्री अनिल सिंह छोकर ने एनपीएस से पुरानी पेंशन में कवर किए गए शिक्षकों के एनपीएस की राशि को जीपीएफ में भेजने की मांग की, वहीं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डा0 मनवीर सिंह ने विनिमयतिकरण से वंचित शिक्षकों के विनियमित किया जाये, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने सरकार से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा से संबंधित धाराओं 18 एवं 21 की बहाली करते हुए पुरानी पेंशन से वंचित शिक्षकों को पुरानी पेंशन में शामिल किए जाने की अपील सरकार से की । 
   अन्य वक्ताओं में देवेंद्र परिहार सुंदर सिंह एवं डॉ0 शिवाजी सिंह ने भी अपने विचार रखे, ज्ञापन लेने के बाद प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यदेव सिंह ने ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजने के लिए शिक्षकों को आश्वस्त किया, धरने में प्रमिला सिंह, गीता रानी, डा0 मुकेश कुमार शर्मा, श्याम बाबू अग्रवाल, प्रमोद चतुर्वेदी, बृजभान गोस्वामी, डॉ0 अतुल कौशिक, हरेंद्र सिंह, कैलाश कुमार कौशिक, सौदान सिंह, मनोज पांडे, संजीव शर्मा, कैप्टन नूतन सिंह, कीर्ति मिश्रा, स्मिता द्विवेदी, प्रभात कुमार शुक्ला, राजकुमार तिवारी, रवि पाल, सर्व सोलंकी, उधम सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1696911
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.