दिव्यांश ने शूटिंग में जीता गोल्ड, मथुरा का नाम किया रोशन

दिव्यांश ने शूटिंग में जीता गोल्ड, मथुरा का नाम किया रोशन
    मथुरा । जिले के उभरते शूटर दिव्यांश कपरवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर मथुरा का नाम रोशन किया है, उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित जिले के खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज में खुशी की लहर दौड़ गई है ।
   जिला रायफल एसोसिएशन के शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, उत्तराखंड रायफल एसोसिएशन की ओर से देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में द्वितीय प्री स्टेट शूटिंग चौंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 मई तक किया गया, प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के 25 मीटर पिस्टल जूनियर मेन इवेंट में दिव्यांश कपरवान ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 300 अंकों में से 265 अंक हासिल किए और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया ।
    दिव्यांश के पिता अनिल कपरवान वर्तमान में मथुरा पुलिस में सीओ पद पर तैनात हैं, बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद जब दिव्यांश शूटिंग एकेडमी पहुंचे तो खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने दिव्यांश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1743993
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.