पुलिस ने दबोचे 75 हजार की लूट करने के 4 आरोपी बदमाश

पुलिस ने दबोचे 75 हजार की लूट करने के 4 आरोपी बदमाश 
-बैंक मित्र से उस समय की गई थी लूट की घटना, बैंक से पैसे लेकर जा रहा था घर
   मथुरा । तमंचे की नौक पर लूटपाट करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तमंचा दिखाकर लूटपाट करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस व लूटे गये रुपयो में से 55000 रुपये व मोटर साइकिल बरामद की है । 
  मुखबिर की सूचना पर लूट करने वाले मोटर साइकिल सवार भवनेश पुत्र भजनलाल, अंकित पुत्र छदामी लाल, पवन उर्फ होरीलाल पुत्र बाचाराम निवासीगण समोगर थाना बमरौली कटारा जिला आगरा को करनपुर तिराहे थाना क्षेत्र फरह से रात के करीब ढाई बजे गिरफ्तार किया गया, घटना में शामिल एक अन्य साथी अभियुक्त संजू उर्फ संजय पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम झुडावई थाना फरह जनपद मथुरा को परखम बंबा पुल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी ।
   19 मई को समय करीब सुबह 10:53 बजे ग्राम परखम से झुडावई आने वाले रास्ते में गौ ग्राम नहर के समीप एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र परखम का संचालन करने वाले वादी मुकदमा को तीन अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों ने तमंचा दिखाकर बैग लूट लिया था जिसमें 75000 रुपये व बैक के कागजात थे, विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अनावरण कर चार अभियुक्तों को लूटे गए रुपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया, प्रभारी निरीक्षक थाना फरह छोटेलाल, एसआई अजय वर्मा प्रभारी स्वाट टीम, एसआई किरणपाल सिंह चौकी प्रभारी परखम, एसआई तेजेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी रैपुराजाट, एसआई अमित चौहान थाना फरह, एसआई शेखर सिंह थाना फरह आदि पुलिसकर्मी थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1764580
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.