ठाकुर द्वारकाधीश मन्दिर में होली महोत्सव का हुआ आयोजन
ठाकुर द्वारकाधीश मन्दिर में होली महोत्सव का हुआ आयोजन
मथुरा । प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉक्टर वागीश कुमार महाराज कांकरोली नरेश, तृतीय पीठाधीश्वर के द्वारा किया गया है ।
इसी के तहत अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला में 27 मई को एकादशी के दिन राजभोग के दर्शनों में ठाकुर राजाधिराज कुंज में विराजमान होकर होली खेली, युगल सरकार ने कुंजन होरी रे श्याम पिया रसिया के भाव से भक्तों के साथ होली खेली, इसी क्रम में पूरे एक माह तक विशेष मनोरथ आयोजित किए जाएंगे जिसमे कल 28 मई को सायंकाल 6:30 से 8 बजे तक ठाकुर जी के ब्यावले के दर्शन होंगे, जो भी भक्त अपने आराध्य के लिए कोई मनोरथ कराना चाहते हैं, वे करा सकते हैं ।







.jpeg)









