गिरिराज जी ने पीली पोशाक धारण कर फूल बंगले में दिये दर्शन

गिरिराज जी ने पीली पोशाक धारण कर फूल बंगले में दिये दर्शन
-श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, अद्भुत आभा के हुए दर्शन, गिरिराज महाराज के गूंजे जयकारे
  गोवर्धन (मथुरा) । पुरुषोत्तम मास में पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब अपने आराध्य गिरिराज जी की परिक्रमा देने के लिए उमड पड़ा है, भजन कीर्तन करते हुए लोगों ने पूजा अर्चना कर गिरिराज जी की की परिक्रमा कर मनौती मांगी, श्रद्धा और भक्ति का सैलाब ऐसा उमडा कि पैर रखने को भी जगह नजर नहीं आई, वृद्ध् महिला पुरुष युवाओं में जोश देखा गया, गिर्राज नगरी गिरिराज महाराज की जयकारों से गूंज उठी। 
  भक्तों ने सुबह मानसी गंगा में स्नान कर मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा पर गिरिराज जी का अभिषेक कर पूजा अर्चना की, इस अवसर पर प्रातः बेला में राधे बाबा गोलोक धाम के पीठाधीश्वर कन्हैया बाबा महाराज के सानिध्य में रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने गिर्राज महाराज का गुलाब जल गंगा जल व रबड़ी से महाअभिषेक किया गया, पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, रंग बिरंगी रोशनी की गई है, श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया ।
   सायं को ठाकुर जी ने मनोहरी आकर्षक रत्नों से सुशोभित पीले रंग की पोशाक धारण कर फूल बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए, गिर्राज भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया जिसे देखकर श्रद्धालु भक्त भक्ति में भाव विभोर हो गए, मंदिर में शहनाई वादन व भजनों की धुन पर भक्त नृत्य करते हुए नजर आए, सायं आरती में भारी भीड़ रही, वहीं हर गोकुल मंदिर दानघाटी मंदिर राधा कुंड श्याम कुंड गोविंद कुंड सुरभी कुंड जतीपुरा में भी लोगों ने पूजा अर्चना की गई, श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा साफ सफाई पेयजल आदि की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1781038
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.