लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
मथुरा । बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सदर बाजार भीम नगर स्थित जिला कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि आगरा मंडल जॉन प्रभारी सुरेश बाबू रहे, मुख्य अतिथि ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सभी महान वीरांगना, न्यायप्रिय शासिका, समाज सुधारक एवं नारी शक्ति की प्रतीक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था, साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपने अद्भुत साहस, बुद्धिमत्ता और सेवा भावना के बल पर भारतीय इतिहास में अमिट पहचान बनाई, पति खंडेराव होलकर और बाद में ससुर मल्हारराव होलकर के निधन के बाद उन्होंने मालवा राज्य की बागडोर संभाली, उनके शासनकाल में प्रजा को न्याय, सुरक्षा और समृद्धि मिली, वे प्रतिदिन जनता की समस्याएं सुनती थीं और निष्पक्ष निर्णय देती थीं, इसी कारण उन्हें लोकमाता की उपाधि मिली, आज आवश्यकता है कि हम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और न्याय, सेवा, सद्भाव तथा मानवता के मार्ग पर चलें ।
कार्यक्रम में आगरा मंडल जोन प्रभारी नरेश सिंह, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कर्दम, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम, गोवर्धन सिंह, किशोर सिंह, प्रेमचंद कर्दम, जिला पंचायत सदस्य अनिल बघेल, जिला महासचिव पवन बघेल, जिला संयोजक भाईचारा कमेटी ओमप्रकाश बघेल, उदयवीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ0 राज, जिला सचिव कौशल किशोर कर्दम, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य भानु प्रताप सिंह, जिला संयोजक बामसेफ खेमचंद, जिला संयोजक बीवीएफ सत्येंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









