विद्युत विजिलेंस एवं शहरी रेड्स ने की सात स्थानों पर बड़ी कार्यवाही
विद्युत विजिलेंस एवं शहरी रेड्स ने की सात स्थानों पर बड़ी कार्यवाही
-चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे थे एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा व आरओ प्लांट
मथुरा । शहर के दरेसी मार्ग क्षेत्र में बारम्बार ट्रांसफार्मर फुंकरहा था और केबल जल रही थी, इसके बाद दरेसी के मनोहरपुरा क्षेत्र में विद्युत विजिलेंस एवं शहरी रेड्स की संयुक्त टीम ने सात स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े, बिजली चोरी से एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा चार्ज होते मिले, आरओ प्लांट भी सीधे चल रहा था, टीम ने यहां से अवैध केबलों को जब्त किया, वीडियो एवं फोटोग्राफी की गई, इस कार्रवाई से क्षेत्र में गड़बड़ी करने वालों में अफरा तफरी मची रही ।

पिछले कुछ समय से दरेसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई थी, बार बार फॉल्ट और केबल जल रही थी, इस फीडर पर लोड भी अधिक था, समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता ने भी सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, एसई शहरी मुदित तिवारी ने संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए, विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एई रेड्स सतेन्द्र, जेई किशन, जेई पवन सहित पुलिस फोर्स ने दरेसी क्षेत्र में अचानक चेकिंग की ।
चेकिंग के दौरान एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा बिजली चोरी से चार्ज किए जा रहे थे, पानी का आरओ प्लांट भी डायरेक्ट चल रहा था, इसके अलावा अन्य स्थानों पर चोरी मिली, टीम ने अवैध केबलों को जब्त किया, चेकिंग से मनोहरपुरा क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, चेकिंग की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की गई, मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को कार्रवाई से अवगत कराया गया है, बता दें कि पूर्व में भी कई बार टीम कार्रवाई कर चुकी है और आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी हैं ।







.jpeg)









