वोटों की फसल की बुवाई शुरू, गांवों में रात गुजार रहे भाजपाई
वोटों की फसल की बुवाई शुरू, गांवों में रात गुजार रहे भाजपाई
-सांसद तेजवीर सिंह ने लगाई रात्रि चौपाल, गांव में किया रात्रि विश्राम
मथुरा । सोमवार की रात्रि में भारतीय जनता पार्टी महानगर के जिलाध्यक्ष राजू यादव के निर्देशानुसार एवं सतोहा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत के नेतृत्व में असगरपुर गांव में रात्रि चौपाल, सहभोज एवं रात्रि विश्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही, वहीं सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और संगठन की मजबूती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को सुनने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, भाजपा महानगर के जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर रात्रि चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित कर रहे हैं ।
उन्होंने ने बताया संवाद उपरांत सहभोज का आयोजन किया गया एवं तथा कार्यकर्ताओं के साथ गांव में रात्रि विश्राम कर संगठन और समाज के बीच आत्मीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया, इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष पन्नालाल गौतम, पूर्व जिला मंत्री छत्रपाल सिंह, सतोहा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व जिला मंत्री नीरू सक्सेना, पार्षद लक्ष्मण सैनी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









