मानसी गंगा में नहीं थम रहीं श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं

मानसी गंगा में नहीं थम रहीं श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं
-मानसी गंगा व राधारानी कुंड में एक माह में 10 से ज्यादा डूब चुके हैं श्रद्धालु 
   गोवर्धन (मथुरा) । विगत कुछ दिनों से मानसी गंगा और राधारानी कुंड में श्रद्धालु भक्तों के गहरे पानी में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, इन घटनाओं के पीछे जागरूकता के अभाव के साथ ही स्थानीय पुलिस की लचर प्रणाली सामने आ रही है, चुंकि बीते दिनों हुई घटना के पश्चात डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण कर थाना प्रभारी को पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन एसएसपी और डीएम के निर्देश थाना प्रभारी के सामने हवा हवाई सावित हो रहे हैं, एक माह के अंतराल में 10 से ज्यादा श्रद्धालु गहरे पानी के शिकार हो चुके हैं ।
   जानकारी के मुताबिक रविवार की रात राजस्थान के करौली से अविनाश अपने दोस्तों के साथ गिरिराज़ परिक्रमा लगाने गोवर्धन आया था, यहां गिरिराज परिक्रमा करने के उपरांत सोमवार की सुबह मानसी गंगा में स्नान करने लगा, इसी दौरान अविनाश पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई, अविनाश के डूबने की सूचना थाना पुलिस को दी गई, पुलिस देरी से पहुंची, तब तक मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया, दोस्तों का रो-रो कर बुरा हाल है ।
  गोवर्धन स्थित मानसी गंगा में आए दिन हो रहीं घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग आहत हैं और तीर्थ स्थल की छवि धूमिल हो रही है, आज जब पुलिसकर्मी श्रद्धालु के डूबने की सूचना पर देरी से पहुंचे तो स्थानीय महिला आक्रोशित हो उठी और पुलिसकर्मियों को डकैत कहते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई, गोवर्धन थाने में तैनात इंस्पेक्टर भगतवट गुर्जर का एक माह पहले डीआईजी के आदेश पर अन्य जनपद में स्थानांतरण हो चुका है लेकिन रसूख के चलते गोवर्धन थाने से अभी तक उनकी रवानगी नहीं हुई है, इस बीच एक माह के अंतराल में व्यवस्था के अभाव में 10 से अधिक श्रद्धालु मानसी गंगा और राधारानी कुंड में हादसे का शिकार हो चुके हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926376
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.