भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के राया आगमन पर राया कट पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया, स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं व पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया ।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत के दौरान हीरालाल कुंतल, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, मेरुकांत पांडेय, के0के0 गौतम, नरेंद्र रावत, भूपेश अग्रवाल, सुरेश तरकर, सचिन अग्रवाल, रमाकांत सहित भाजपा किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला, नेताओं ने संगठन की मजबूती तथा किसानों के हितों के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया ।







.jpeg)









