तेज रफ्तार कार ने दौड़ लगा रहे युवकों को मारी टक्कर रौंदा

तेज रफ्तार कार ने दौड़ लगा रहे युवकों को मारी टक्कर रौंदा 
-सात युवाकों की हालत गंभीर, मगोर्रा थाने के बछगांव के रहने वाले हैं सभी युवक
   मथुरा । सेना सहित दूसरी भर्तियों की तैयारी में जुटे युवाओं पर किसी सिरफिरे ने पीछे से वाहन चढ़ा दिया, युवकों को रौंदते हुए वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया, इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई, सभी युवक मगोर्रा थाने के गांव बछगांव के रहने वाले हैं जो भर्ती की तैयारी कर रहे थे, सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दौड़ कर रहे युवाओ में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी है, घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया है ।
   हादासा मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गोवर्धन रोड स्थित गांव तसिया के समीप हुआ, यहां 15 से अधिक युवा नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ कर रहे थे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने युवकों को रौंद दिया, घटना में करीब नौ युवक बुरी तरह से घायल हो गए, इस घटना में बीनू, टीटू, कन्हैया लाल, चिंटू, जगमोहन, सौरव, दीपक, कन्हैया सिंह, पुष्पेंद्र बुरी तरह से घायल हैं, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दौड़ रही कार ने युवकों को टक्कर मारी है, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया ।
   प्राप्त जानकारी के अनुसार चार घायल युवकों को उपचार के लिए पाली स्थित केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया, बताया जा रहा है कि रेफर किए गए बच्चों में से एक की गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए,घटना के बाद परिवारों में चिंता और आक्रोश का माहौल है, स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया ।
  पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन व चालक के प्रयास किये जा रहे हैं, लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि गांव के बच्चे रोजाना की तरह दौड़ लगाने के लिए निकले थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मार दी और कई बच्चों को रौंदते हुए मौके से निकल गई, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, कार का नंबर हरियाणा का है, हादसे में घायल चार बच्चों को केएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया, इनमें से एक बच्चे की गर्दन की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है, चिकित्सक सभी घायलों का उपचार कर रहे हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1891634
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.