सीएमएस ने जिला अस्पताल के फायर सिस्टम का किया निरीक्षण

सीएमएस ने जिला अस्पताल के फायर सिस्टम का किया निरीक्षण
   मथुरा । मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल में फायर सिस्टम कार्य का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी को गति बढ़ाने एवं गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए, इमरजेंसी की व्यवस्था को भी देखा, वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना, उन्होंने अस्पताल परिसर में कराए जा रहे कार्यों को बारीकी से निरीक्षण किया, यहां फायर सिस्टम कार्य की प्रगति की जानकारी ली ।
  सीएमएस डॉ0 नीरज कुमार अग्रवाल ने इमरजेंसी के बाहर, अंदर, टैंक आदि के बारे में जानकारी की, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि से मोबाइल पर निर्देशित किया कि फायर सिस्टम का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें, अस्पताल में आग से बचाव के लिए अग्निशमन प्रणाली का होना अनिवार्य है, क्योंकि यहां मरीजों की सीमित गतिशीलता और संवेदनशील चिकित्सा उपकरणों के कारण जोखिम अधिक होता है ।
  उन्होंने बताया कि इसमें स्वचालित स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, फायर अलार्म और अग्निशामक यंत्र शामिल होते हैं, सीएमएस डा0 नीरज अग्रवाल के अनुसार फायर सिस्टम का कार्य अंतिम चरणों में है, करीब 90 प्रतिशत कार्य हो गया है, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, यदि किसी मरीज को सेवा मिलने में परेशानी आए तो कार्यालय में अवगत करा सकते हैं, चिकित्सकों को भी निर्देशित किया कि वह ओपीडी में मरीजों का चेकअप गंभीरता पूर्वक करें ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002033
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.