विहिप ने शहर कोतवाली पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
विहिप ने शहर कोतवाली पर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
-विहिप कार्यकर्ता पर हुए हमले में पुलिस पर कार्यवाही नही करने का आरोप
मथुरा । विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को शहर कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया, परिषद कार्यकर्ताओं की मांग थी कि कोतवाली पुलिस ने विहिप कार्यकर्ता के साथ घटित हुई आपराधिक घटना पर कोई भी कार्यवाही नहीं की है, परिषद की ओर से कोतवाली पुलिस पर आरोपी को पकडने के बाद बिना किसी पूछताछ और कार्यवाही के कोतवाली से छोड देने का आरोप भी लगाया, कार्यकर्ताओं ने क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी को ज्ञापन सौंपा एवं अपराधी पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई ।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इस पूरे प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी, महानगर के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह मथुरा कोतवाली पहुंचे, कार्यकर्ताओं का कहना था कि विहिप मथुरा के प्रमुख सदस्य दीपक के भाई के साथ कुछ दिन पूर्व भूतेश्वर अखाड़े पर चौथ देने की मना करने पर शीतल के साथ मारपीट की गई जिसमें उनका गंभीर चोट आईं ।
उसके पश्चात पुलिस द्वारा मुकदमा लिखा गया जिसमें उनके शरीर पर गंभीर चोट का भी उल्लेख है परंतु आरोपी पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, शहर कोतवाली पुलिस की कार्यशैली के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष नितिन चौधरी की अगवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली के अंदर राम नाम के जाप के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं सहायक पुलिस क्षेत्राधिकारी आशना चौधरी को ज्ञापन दिया गया एवं अपराधी पर जल्द कार्रवाई की मांग की गई ।







.jpeg)









