बीएसएनएल अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
बीएसएनएल अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप
मथुरा । दूरसंचार विभाग के पूर्व टीएसी सदस्य डा0 सत्यनारायण सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण नहीं करने और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बीएसएनएल कनेक्शन 05652443599 पर 11 जुलाई से हाई स्पीड ब्रॉड बैंड सेवा बाधित है ।
उन्होंने इसकी शिकायत सभी संभावित माध्यमों से जेई और एसडीओ के साथ ही बीएसएनएल के डीजीएम को भी शिकायत की है, जो उनके मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड मे हैं, उन्होंने बताया कि बीएसएनएल मथुरा का ठेकेदार जिसे टीआईपी होता है उसने ही 05652443599 को अपनी ओएलटी मशीन से ही हाई स्पीड ब्रॉड बैंड की समस्त सेवा बंद कर दी हैं अथवा काट करके नेट लिंक सेवा को जानबुझ कर बंद कर मुझे फोन उपभोक्ता को मासिक पीड़ा और आर्थिक हानि दी है, उनके विरुद्ध सेवा को वाधित करने के लिए दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है ।







.jpeg)









