गोरखनाथ बाबा जन्मोत्सव पर हुई कथा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

गोरखनाथ बाबा जन्मोत्सव पर हुई कथा, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ
  बाजना (मथुरा) । गोरखनाथ बाबा के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर बाजना स्थित जाहरवीर बाबा एवं राम दरबार मंदिर दुर्गा प्रसाद फन्ने खां बताशे वाले मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन एवं कथा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया तथा गोरखनाथ बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, कार्यक्रम में परम पूज्य कथावाचक रविनाथ महाराज ने गोरखनाथ बाबा के जीवन, तपस्या एवं सनातन धर्म की महिमा का विस्तार से वर्णन किया ।
   उन्होंने कहा कि संतों के आदर्शों पर चलकर समाज में प्रेम, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत किया जा सकता है, इस दौरान मुन्ना लाल वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय, शुभे कुमार, धनीराम सेठ जी, हरीश वार्ष्णेय, विष्णु सेठ, ईशान वार्ष्णेय, हीरा लाल, प्रशांत मास्टर, बंटी हलवाई, भगवान वार्ष्णेय, मूला ठाकुर, चेतन मिस्त्री, देवी राम भगत, गोपाल वार्ष्णेय, मंशूका वार्ष्णेय, शिवकुमार वार्ष्णेय, देशराज भगत सहित अनेक प्रेमी भक्तों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1931661
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.