गौमाता के जयकारों से गूंजा खाटू श्याम बाबा का दरबार

गौमाता के जयकारों से गूंजा खाटू श्याम बाबा का दरबार
-केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 27 को डीएम देंगे ज्ञापन
  मथुरा । गो सम्मान आव्हान अभियान के अन्तर्गत भूतेश्वर महादेव स्थित खाटू श्याम दरबार में भारी संख्या में उपस्थित श्याम भक्तों ने गौ माता के जयकारों के साथ गोवध निषेध कानून बनाने और गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर समर्थन दिया ।
   गो सम्मान आह्वान अभियान मथुरा प्रभारी आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा गौ माता को वेदों में विश्व की माता कहा गया है, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में गाय को सर्वोपरि माना गया है परंतु दुर्भाग्यवश स्वतंत्रता के बाद देश में जो भी सरकारें बनी उन्होंने गौ माता की उपेक्षा की और गौ हत्या को रोकने में विफल रही, उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से गोवध निषेध कानून बनाने की मांग की, समाज सेविका डॉ0 जमुना शर्मा ने कहा पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सम्पूर्ण पृथ्वी गौमाता पर टिकी हुई है देश के करोड़ों गोभक्तों की आस्था व श्रद्धा गौमाता से जुड़ी हुई है केन्द्र सरकार गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे ।
   संदीप चौधरी ने कहा कि गाय को सनातन धर्म में वैदिक काल से पूजा जाता रहा है, गौदान व गौ पूजन के बिना कोई भी धार्मिक कार्य पूरा नहीं होता, कार्यक्रम का संचालन करते हुए गो सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार प्रमुख पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने कहा कि गौमाता को सम्मान प्राप्त हो और गौमाता की सुरक्षा हो इस मांग को लेकर सम्पूर्ण देश में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम गो सम्मान आहवान अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, 27 जुलाई को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से ग्यारह लाख हस्ताक्षर सहित ज्ञापन सौंपा जाएगा ।
  इस अवसर पर भूतेश्वर महादेव मंदिर के महन्त भवानी गिरी एवं महन्त हेमेंद्र गिरी व नवीन गिरी ने सभी गोभक्तों से आव्हान करते हुए कहा कि गोरक्षा के अभियान में जुड़कर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने में अपना सहयोग प्रदान करें और 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें, इस दौरान कृष्णा गुप्ता, गीता शर्मा, पुष्पा रानी,मधु रानी,जगदीश शर्मा, मोहित यादव, दिलीप पारीक, लक्ष्मी नारायण शुभम् शर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, हरीश कुमार शर्मा, चेतन शर्मा आदि भारी संख्या में उपस्थित गौभक्तों का विशेष सहयोग रहा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934402
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.