महंगाई व पेपर लीक के विरोध में मांट में हुई जमकर नारेबाजी

महंगाई व पेपर लीक के विरोध में मांट में हुई जमकर नारेबाजी
-कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मांट तहसील मुख्यालय पर हुआ विरोध प्रदर्शन
  मथुरा । गुरुवार को मांट तहसील पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार, चढ़ावा, चंदा चोरी और दिल्ली जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, प्रदर्शनकारी राधे कृष्णा फार्म हाउस के बाहर एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। 
   तहसील गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जिसने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया, इसके बाद प्रदर्शन सभा में बदल गया, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए, प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने और विभिन्न मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और बढ़ती महंगाई सरकार की नीतियों का परिणाम है, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है । 
   कार्यक्रम का संचालन मांट ब्लॉक अध्यक्ष हरदेव सिंह ने किया, इस दौरान विक्रम बाल्मीकि, शिवदत्त चतुर्वेदी, हरिओम उपाध्याय, गंगा शरण दीक्षित, खचेर माल, करविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, सतीश चंद्र दुबे, जयगोपाल शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, सतवीर शर्मा, प्रमोद पाठक, हाशिम, रवि खरे, अजीम शाह, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह, टिंकू धनगर, धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, राजेश सारस्वत, उमेश शर्मा, आसिफ कुरेशी, ठाकुर भगवान सिंह, दीपक सिंह, आशुतोष भारद्वाज, चंदप्रकाश सिंह, मनीष चौधरी, मोहित चौधरी, लक्ष्मी नारायण, दिलशाद खान, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1935614
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.