स्वच्छता अभियान ने पकडी गांवों की डगर, 58 गांवों में चला अभियान

स्वच्छता अभियान ने पकडी गांवों की डगर, 58 गांवों में चला अभियान
   मथुरा । हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है, महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद की 58 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया, तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों तथा उनसे जुड़े प्रमुख मार्गों के गांवों में नोडल अधिकारियों की निगरानी में श्रमदान, प्लास्टिक पृथक्करण, डोर-टू-डोर जनसंपर्क व स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,डीपीआरओ धनंजय जयसवाल ने बताया कि अभियान में कॉलेजों एवं विद्यालयों के 2,445 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता श्रमदान किया ।


   अभियान के दौरान 5,673 परिवारों से स्वच्छता एवं घर पर ही कचरा पृथक्करण के लिए सहमति पत्र भरवाए गए, अभियान का सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है, 3,894 परिवारों ने अपने घरों में प्लास्टिक कचरे का अलग-अलग संग्रह शुरू कर दिया है, ग्राम पंचायतों द्वारा 1,892 किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट का क्रय कर उसे पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया से जोड़ने की कार्रवाई की गई है, उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जैविक एवं अजैविक कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराया जा रहा है तथा एकत्रित जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने की व्यवस्था भी की जा रही है, प्लास्टिक अपशिष्ट को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जा रहा है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1954776
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.