श्रीकृष्ण जन्मभूमि : 6 दिसम्बर को होगा कार सेवा का ऐलान

श्रीकृष्ण जन्मभूमि : 6 दिसम्बर को होगा कार सेवा का ऐलान
-संतों ने की फास्टट्रैक कोर्ट में जन्मभूमि केस की सुनवाई की मांग 
  गोवर्धन (मथुरा) । श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण और मुक्ति को लेकर चित्रगुप्त पीठ से रविवार को बड़ा ऐलान किया गया, साधु-संतों की मौजूदगी में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए आगामी 6 दिसंबर को कार सेवा किए जाने की घोषणा की गई, संत समाज ने दावा किया कि प्रस्तावित कार सेवा में देशभर से बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे, चित्रगुप्त पीठ पर आयोजित बैठक में संतों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े मामलों को लेकर अपनी रणनीति पर भी चर्चा की, संत समाज ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह को लेकर चल रहे विवाद में शीघ्र निर्णय आए इसके लिए ज्ञापन पर सभी ने हस्ताक्षर किए ।
   पीठ के पीठाधीश्वर डॉ0 स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि बैठक में संतों ने वक्फ एक्ट को समाप्त करने की मांग उठाई, साथ ही अदालतों में विचाराधीन श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना किए जाने की मांग की गई, संतों ने न्यायालय से इन मामलों की रोजाना सुनवाई किए जाने का भी अनुरोध किया ताकि लंबे समय से चल रहे विवादों का जल्द कानूनी समाधान हो सके, संत समाज का कहना है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े मामलों का समाधान न्यायिक प्रक्रिया के तहत जल्द होना चाहिए, कार्यक्रम के दौरान चित्रगुप्त पीठ परिसर में बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे, कार सेवा की घोषणा के बाद संत समाज में उत्साह दिखाई दिया ।
   संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आने वाले समय में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी और देश के विभिन्न क्षेत्रों से संतों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया जाएगा, बैठक से पूर्व रविवार की  सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रार्थना के लिए वृंदावन छटीकरा गोवर्धन मार्ग स्थित  गांव जुलहैंदी में श्री चित्रगुप्त पीठ पर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ0 स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने हवन और पूजन दर्जनों साधु संतों की उपस्थिति में विधि विधान से किया, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने समर्थन करते हुए नौ अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कारसेवा की घोषणा की थी, बाद में कांवड़ यात्रा को देखते हुए तिथि स्थगित कर दी गई, पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने बताया, अखाड़ा परिषद, महंतों, महामंडलेश्वर ने निर्णय लिया कि कावड़ यात्रा को देखते हुए इसे फिलाहल स्थगित किया गया है, बताया कि यह हवन पूजन जबतक रोजाना चलता रहेगा, तब तक श्रीकृष्ण लला गर्भगृह में विराजमान नहीं हो जाते ।
   इस दौरान राधा प्रसाद, मुकेश माथुर, स्वामी अतुल कृष्ण दास, अनमोल कृष्ण शास्त्री, हनुमान टेकरी के अधिकारी संत दशरथ दास, महामंडलेश्वर संतोषा नंद दास, अभिषेक दास, राहुल दास, दीप नारायण दास, आचार्य बद्रीश, छोटे बाबा, साध्वी नंद्रानंद गिरि,स्वामी देवा नंद पशुपति अखाड़ा आदि उपस्थित थे, एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से श्रीकृष्ण जन्मस्थान व चित्रगुप्त आश्रम पर पुलिसबल को तैनात किया गया है, कांवड़ यात्रा के चलते भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है, श्रीकृष्ण जन्म स्थान और उसके जाने वाले मार्गों, ईदगाह  पर भी कार सेवा को लेकर पुलिस बल काफी संख्या में तैनात किया गया, सभी को तलाशी लेकर जाने दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002387
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.