जिला कारागार में बंदियों ने प्रस्तुत किये देशभक्ति के कार्यक्रम

जिला कारागार में बंदियों ने प्रस्तुत किये देशभक्ति के कार्यक्रम
  मथुरा । जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग द्वारा कारागार की मुख्य प्राचीर पर प्रातः आठ बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया, इस अवसर पर जेल अधीक्षक को अपने कार्यकाल में किए गए कारागार सुधार कार्यों के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया ।


  इसके अतिरिक्त महानिदेशक कारागार द्वारा देवदत्त जेल वार्डर को रजत मेडल एवं संदीप यादव जेल वार्डर को सिल्वर मेडल एवं सुमन्त कुमार जेल वार्डर को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ध्वजारोहण किया गया, सर्किल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों एवम सभी बंदियों को संबोधित किया गया तथा वीर स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को सभी को याद कराते हुए देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया ।


  इस अवसर पर कारागार के बंदियों द्वारा देश के अमर शहीदों की याद में देशभक्ति से ओत प्रोत कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आर्मी एक्ट रहा जिसमें वीर सैनिकों के कार्य को दर्शाया गया, इस दौरान कारापाल सुरेन्द्र मोहन सिंह, चिकित्साधिकारी डा0 उपेन्द्र पाल सिंह सोलंकी व डा0 उत्पल सरकार उपकारापाल दुर्गेश प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार, हेमराज, मयंक त्रिपाठी, फार्मासिस्ट सोहन स्वरूप सारस्वत एवं शिक्षा अध्यापक सुरेन्द्र चौधरी व अन्य कारागार कार्मिक उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1981040
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.