बरसाना : सोने चादी के हिंडोले के झूले में झुलाये राधाकृष्ण

बरसाना : सोने चादी के हिंडोले के झूले में झुलाये राधाकृष्ण 
-हरे वस्त्रों में सजे प्रिया-प्रियतम के अलौकिक दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
   बरसाना । शनिवार को विश्व लाडली जी मंदिर में हरियाली तीज के पर्व पर बृषभानु नंदनी को स्वर्ण हिंडोले में झूला झूलाया गया, हरियाली तीज पर ब्रह्मांचल पर्वत पर छाई हरी छटा के बीच स्थित लाडली जी मंदिर का मनोरम दृश्य अलग ही नजर आ रहा था, सुबह आठ बजे मंदिर के सेवायतों द्वारा राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्थित सोने चांदी से जड़ित हिंडोले में विराजमान कराया, हरे वस्त्रों से सुसज्जित मनमोहनी शृंगार में प्रिया प्रियतम की झांकी अलौकिक व अदभुत नजर आ रही थी ।


   सेवायतो द्वारा वृषभानु नंदनी को छप्पन तरह के व्यंजनों से भोग लगाया गया, बृषभानु नंदनी के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु खुद को कृतार्थ मान रहे थे, मंदिर परिसर राधाकृष्ण के जयकारों से गूंज रहा था, सावन के मल्हारो गीत के मध्य बृषभानु नंदनी नंदलाल के साथ झूला झूल रही थीं, श्रीबृषभानु की पौरी रच्यो है हिडोरना, ब्रज मोहन सोहन कौ है चित चोरना  सेवायत सखी भाव में प्रिया प्रियतम को झोटा दे रहे थे, हरियाली तीज के पर्व पर कस्बे के दानगढ़, विलासगढ़, राम मंदिर, मान मंदिर, रस मंदिर, गहवरवन, कुशल बिहारी जी मंदिर, श्यामाश्याम मंदिर, गोपाल जी मंदिर, कीर्ति मंदिर आदि तमाम मंदिरों में ठाकुर जी के श्रीविग्रह को झूला झुलाया गया ।


   सेवायत जगदीश गोस्वामी ने बताया कि रविवार से  रोजाना शाम को राधारानी स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगी, हरियाली तीज की संध्या पर राधारानी की शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से निकाली गई, शोभायात्रा को मंदिर के गर्भगृह से नीचे परिसर में बनी संगमरमर की सफेद छतरी में लाया गया, गोस्वामी समाज के युवक डोले को कंधों पर उठाकर राधारानी के जयकारे लगाते चल रहे थे, डोले के साथ चल रहे गोस्वामीयों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया जा रहा था, बैंड बाजों के साथ राधारानी की शोभायात्रा सफेद छतरी में पहुंची, राधाकृष्ण के श्रीविग्रह को सफेद छतरी में विराजमान किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063179
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.